#jaunpurpolice #jaunpurnews #bjpleaderpramodyadavshootout #encounterinjaunpur #spjaunpurajaypalsharma #ipsajaypalsharma #policemedianews #upnews #latestnewsupinhindi – Police Media News

जौनपुर में तस्करी का भंडाफोड़ करने से भड़के SHO ने दी युवक को भद्दी भद्दी गालियां, SP ने बैठाई जांच
जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार में स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पुलिस के सह पर खुलेआम गांजा की बिक्री और तस्करी होने का आरोप लगा है। इस क्षेत्र के एक युवक ने इसका ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे कारण बौखलाकर थानेदार ऑडियो वायरल करने वाले युवक के घर पर पहुंचकर तांडव किया। जब युवक ने थानाध्यक्ष से फोन करके अपना गुनाह पूछा तो उन्होंने जमकर मां बहन की गलियां देने के साथ हत्या होने तक कि धमकी दे डाली।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो ऑडियो वीडियो की पुष्टिपुलिस मीडिया न्यूज़ नहीं करता है। यह मामला आला अफसरों तक पहुंचने पर एसपी ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश सीओ शाहगंज को दिया है। जिले का सरपतहा थाना अक्सर अपने किसी न किसी कारनामे से आखिर कार चर्चा में बना ही रहता है। इस बार मामला कुछ अलग है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित अरसिया बाजार में अपराधियों के रोक थाम के लिए एक अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की गई।

पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया

अपराध रोकने के बजाय वहां पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित अवैध गांजा की बिक्री/ तस्करी का कार्य बड़े लंबे पैमाने पर पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। आरोप है कि इस कारोबार को चलाने में चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र राय को अवैध कारोबारी द्वारा एक ब्रेजा कार उपहार में दिए जाने के साथ स्थानीय थाने पर दस हजार रुपए महीना लेने की बात सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में गांजा बेचने वाला सेल्समैन खुद बता रहा है। इस ऑडियो को बनाने वाले ने पुलिस के सोशल साइट्स समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डाल दिया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अवैध कारोबारी पर कार्रवाई करने के बजाय सरपतहा पुलिस शिकायतकर्ता के घर पर पहुंच कर खूब तांडव मचाया। जिसकी शिकायत सरपतहा थाना क्षेत्र के बाधगांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने डीजीपी उत्तर प्रदेश के एक्स ट्विटर पर ट्वीट कर सरपतहां पुलिस पर आरोप लगाया की मेरा छोटा भाई अरसिया बाजार में गांजा बेचने का एक वीडियो पुलिस के ट्विटर पर डाल दिया। इससे बौखलाए थानाध्यक्ष सरपतहा त्रिवेणी सिंह रात 9:00 बजे मेरे घर पहुंचे और मेरी मां को मारने पीटने के साथ दरवाजे पर रखी अपाचे मोटरसाइकिल लेकर चले गए। हमारे पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने व मरवा देने की धमकी दिया, जिसका आडियो भी सबूत के तौर पर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने जांच के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच क्षेत्राधिकारी शाहगंज को सौंप जांच रिपोर्ट अभिलंब देने का निर्देश दिया। मामले की जांच की जा रही है। गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को स्थानीय पुलिस हिरासत में लिया है। अन्य विषयों की जांच की जा रही है।

बीजेपी नेता SHOOTOUT में शामिल शूटर JAUNPUR POLICE से मुठभेड़ में घायल, तीन आरोपी भी गिरफ्तार
प्रदेश के जौनपुर में बीजेपी नेता प्रमोद कुमार यादव के हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सचिन नामक कुख्यात बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया. बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस,चार मोबाइल फोन व दो स्कार्पियो वाहन बरामद किया है.

पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी

जौनपुर में बीजेपी के जिला मंत्री रहे प्रमोद यादव की गत 7 मार्च को हुई हत्या में शामिल एक बदमाश सचिन यादव नामक शूटर की हत्या कांड संलिप्तता की खबर पर पुलिस की टीमें पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी. इस बीच मुखबिर से पुलिस को उसकी लोकेशन कठार के पास पता चली. जिसके बाद सिकरारा पुलिस ने उसे पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में सचिन के पैर में गोली लगी. हत्याकांड में पुलिस को अब बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना को कराने वाले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. अब तक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखो के पीछे डाल चुकी है।