IPS – Police Media News

इस IAS-IPS की जोड़ी ने दहेज मुक्त विवाह करके समाज को दिया संदेश
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने के लिए आईपीएस राजकुमार मीणा ने एक अनूठी मिसाल पेश की। दरअसल, दौसा के सुरतपुरा निवासी और रेलवे में स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीणा के पुत्र आईपीएस राजकुमार मीणा का विवाह भरतपुर जिले के निठार निवासी सहायक अभियंता प्रकाश चंद मीणा की पुत्री और आईएएस अधिकारी भारती मीणा के साथ तय हुआ था। इस विवाह में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दूल्हे ने दहेज लेने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया।

परिवार ने दिया साथ

जानकारी के मुताबिक, जब आईएएस और आईपीएस अफसर की इस शादी के दौरान जब परंपरागत रूप से दुल्हन पक्ष द्वारा दहेज देने की रस्म निभाने का समय आया, तो दूल्हे के पिता रामकेश मीणा ने इसे पूरी तरह अस्वीकार कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने मात्र एक रुपये और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी को संपन्न किया। यह कदम समाज में एक नई चेतना लाने और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण प्रयास था।

आदिवासी मीणा समाज के जिला उपाध्यक्ष कांजी मीणा ने बताया कि आईपीएस राजकुमार मीणा और आईएएस भारती मीणा ने बिना दहेज के शादी करके समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अक्सर समाज में बड़े लोगों से ही यह अपेक्षा की जाती है कि वे बदलाव की शुरुआत करें। जब समाज के उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति इस प्रकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो इसका प्रभाव पूरे समुदाय पर पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी आदिवासी समाज की बैठकें होती हैं, तो प्रमुख चर्चा का विषय यही रहता है कि दहेज प्रथा को समाप्त किया जाए। लेकिन इस नियम को लागू करने से पहले समाज के संपन्न और उच्च पदों पर आसीन लोगों को इसे अपनाना चाहिए, ताकि अन्य मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।

दहेज प्रथा को खत्म करने की पहल

इस विवाह के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि समाज में बदलाव लाना है, तो इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। आईपीएस और आईएएस अधिकारी होने के बावजूद राजकुमार और भारती मीणा ने इस परंपरा को अपनाने से इनकार किया और यह साबित किया कि शादी दो परिवारों का मिलन होता है, न कि लेन-देन का अवसर। उनका यह कदम समाज में एक नई सोच को जन्म देगा और आने वाले समय में अन्य परिवारों को भी दहेज मुक्त विवाह के लिए प्रेरित करेगा।

चार्ज संभालते ही SP ने काउंट करवाए 3 काम, आप भी जानिए किस पर रहेगा सबसे ज्यादा ध्यान
नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 के आईपीएस वाराणसी, सोनभद्र, गोरखपुर, संत कबीर नगर और महाराजगंज जिले के एसपी रह चुके हैं। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर कार्य नहीं करेगी हमारा फोकस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर कार्य नहीं करेगी, हमारा फोकस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा। पुलिस का इकबाल बुलंद करने के साथ कानून-व्यवस्था को बेहतर कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

अपनी तीन प्राथमिकताएं बताई

एसपी ने अपनी तीन प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि पहली अपराध पर लगाम लगाना, दूसरी लंबित पड़ी विवेचनाओं को समाप्त करना और तीसरी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

थाना समाधान दिवस में मिलने वाली शिकायतों को एसपी कार्यालय में फीडिंग कराकर उसका गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। इसका एक प्रारूप सभी थानों को भेज दिया गया है।

उन्होंने थानाध्यक्षों को थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुनकर उसे समय में निस्तारित कराने का संदेश भी दिया। शहर में लगने वाले जाम, दिन में रोडवेज बसों पर लगी नो-इंट्री से जनता को निजात दिलाने की बात कही।

एएसपी का स्थानांतरण

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ हो गया है। उनके स्थान पर गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त रहे विशाल पांडेय को तैनाती मिली है। शनिवार को एएसपी को विदाई दी गई

https://policemedianews.com/wp-content/uploads/2023/12/yHnvB5kJYc1NCOl4-1.mp4