#hathrascase #bababholebabahathras #hathrasnews #hanthraskand #policemedianews #cmyigiinhathras #upnews #upadtenews #breakingnewshathras – Police Media News

हाथरस हादसे की SIT जांच पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व CM मायावती बोलीं
उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई थी. भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं बीएसपी चीफ मायावती ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है.

एसआईटी की खामोशी भी लोगों में

बीएसपी चीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यूपी के जिला हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण, किन्तु एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह अति-दुःखद.’ मायावती ने आगे लिखा, ‘इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण. साथ ही, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय. सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो.

बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं

मायावती ने भोले बाबा के खिलाफ करने की मांग रखते हुए कहा था, ‘देश में गरीबाों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी व अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास व पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपने दुःख व पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए, यही सलाह.’ उन्होंने कहा था कि हाथरस काण्ड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी. इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़. बता दें एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम और सीओ समेत छह अधिकारियों को निलंबित किया गया था.

हाथरस कांड में भगदड़ में घायल होने वाले लोगों से CM YOGI की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे. उन्होंने यहां सत्संग हादसे में घायल होने वाले लोगों से मुलाकात की. बता दें कि यूपी के हाथरस में एक दिन पहले ही मंगलवार को ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 28 लोग घायल हो गए.’ बता दें कि हाथरस हादसे में एक FIR दर्ज कराई गई है. इसके मुताबिक, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलरई-मुगलगढ़ी के बीच जीटी रोड के पास नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग का आयोजन देवप्रकाश मधुकर और अन्य लोगों ने कराया था. देवप्रकाश हाथरस का ही रहने वाला है और बाबा का मुख्य सेवादार है. आयोजनकर्ताओं ने लाखों की भीड़ की स्थिति को छिपाते हुए इस कार्यक्रम में करीब 80000 की भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति मांगी थी. मगर मौके पर लगभग ढाई लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई.

प्रवचन समाप्त होने के बाद गाड़ी में

एफआईआर में बताया गया कि मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भीड़ को सामान्य किए जाने का प्रयास किया जा रहा था. क्योंकि सड़क पूरी तरह से जाम हो गई थी. इसी दौरान कार्यक्रम के मुख्य प्रवचनकर्ता ‘भोले बाबा’ प्रवचन समाप्त होने के बाद गाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे. जिसपर श्रृद्धालुजनों (महिला, पुरुष और बच्चों) द्वारा बाबा की गाड़ी के गुजरने के मार्ग से धूल समेटना शुरु कर दिया गया. जिसके चलते कार्यक्रम स्थल से निकल रही लाखों श्रृद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ के दबाव के कारण नीचे बैठे, झुके भक्त दबने-कुचलने लगे, जिससे चीखपुकार मच गई.

बढ़ा भीड़ का दबाव तो

FIR के मुताबिक, इसके बाद कार्यक्रम स्थल के पास जीटी रोड के दूसरी ओर लगभग तीन मीटर गहरे खेतों में भरे पानी और कीचड़ में भागती भीड़ को आयोजन समिति और सेवादारों द्वारा अपने हाथों में लिए डंडों से जबरदस्ती रोक दिया गया. जिसके कारण लाखों व्यक्तियों की भीड़ का दबाव बढ़ता चला गया और महिला, बच्चे एवं पुरुष दबते कुचलते चले गए. भगदड़ में लगी चोटों से महिलाओं, बच्चों व पुरुषों की स्थति मरणासन्न हो गई. इस घटना में सैकड़ों लोग घायल हो गए, बाद में इनमें से 121 लोगों की मौत हो गई. घायलों को हाथरस, अलीगढ़, एटा आदि के अस्पतालों में उपचार के लिए भिजवाया गया

UP POLICE की नौकरी छोड़ कैसे “भोले बाबा” बन गए सफेदसूट टाई पहनने वाले सूरजपाल
बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ ने करीब दो दशक से अधिक समय पहले यूपी पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया था और अपने अनुयायियों की एक बड़ी तादाद खड़ी कर दी। देशभर में उनके अनुयायी थे। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित भोले बाबा के एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद लोगों में भोले बाबा के बारे में जिज्ञासा बढ़ गई।

कई राज्यों से आए थे अनुयायी

बाबा के प्रभाव और अनुयायियों की अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार की रात को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से भगदड़ के जिन मृतकों की सूची जारी की गयी उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एटा और हाथरस जिलों के अलावा आगरा,संभल,ललितपुर,अलीगढ़,बदायूं, कासगंज,मथुरा,औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के डीग आदि जिलों से सत्संग में पहुंचे थे। खासतौर से बाबा के समागम में जाने वाली अधिकांश महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 116 मृतकों में 108 महिलाएं हैं।

70 वर्षीय भोले बाबा का असली नाम सूरजपाल

पुलिस के एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के मुताबिक कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के मूल निवासी करीब 70 वर्षीय भोले बाबा का असली नाम सूरजपाल है। उन्होंने बताया कि सूरजपाल ने करीब दो दशक पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया और भोले बाबा बनने के बाद उनके भक्तों की संख्या बढ़ने लगी। उनके सत्संग में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। पटियाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजय कुमार राना ने इस बात की पुष्टि की कि भोले बाबा बहादुर नगर के रहने वाले हैं और करीब दो दशक पहले पुलिस की नौकरी छोडकर सत्संग करने लगे।

पत्नी के साथ करते हैं सत्संग

सीओ ने बताया कि सूरजपाल के तीन भाइयों में एक की मौत हो चुकी है और भोले बाबा के रूप में ख्याति पाने वाले बाबा ने यहां बहादुर नगर की अपनी संपत्ति को एक ट्रस्ट बनाकर एक केयर टेकर नियुक्त किया है। बाबा की कोई संतान नहीं है और पत्नी को अपने साथ ही लेकर सत्संग में जाते हैं। हाथरस के एक जानकार ने बताया कि बाबा प्रवचन देते हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपने वालंटियर रखते हैं, जो उनके सत्संग की व्यवस्था संभालते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवचन देने वाले भोले बाबा ने डेढ़ दशक से अधिक समय पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर सत्संग शुरू किया था और ‘साकार विश्व हरि भोले बाबा’ बन गए।

भगवा वस्त्र ने सफेदसूट टाई पहनते हैं

बाबा के बहादुर नगर के आश्रम स्थापित होने के बाद गरीब और वंचित तबके के बीच में उनकी प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी और लाखों की संख्या में उनके अनुयायियों बन गए। नारायण हरि की एक खासियत यह है कि वह भगवा वस्त्र नहीं पहनते हैं, बल्कि सफेद सूट और टाई पहनना पसंद करते हैं। उनका दूसरा पसंदीदा परिधान कुर्ता-पायजामा है। अपने प्रवचनों के दौरान वह कहते हैं कि उन्हें जो दान दिया जाता है, उसमें से वे कुछ भी नहीं रखते और उसे अपने भक्तों पर खर्च कर देते हैं।

हाथरस कांड में हुई इन 15 लापरवाहियों ने तो हुई 121 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है. सत्संग वाले ‘भोले बाबा’ हादसे के बाद से ही फरार हैं. इस बीच बताया जा रहा है कि आयोजनकर्ताओं ने 80 हजार की भीड़ के लिए अनुमति मांगी थी. आयोजनकर्ता को तय मानकों के मुताबिक बहुत सारी व्यवस्था करनी चाहिए थीं, जो सत्संग के दौरान नहीं की गई.

यह लापरवाहियां आईं सामने

1. पहले एग्जिट और एंट्री पॉइंट नहीं बनाया गया.

2. मार्किंग करके पाइंट्स बनाए जाते हैं. लेकिन कहीं मार्किंग नजर नहीं आई.

3. इमरजेंसी रास्ता नहीं बनाया गया.

4. 80 हजार लोगों के हिसाब से मेडिकल टीम नहीं थी.

5. मेडिकल टीम थी भी या नहीं, यह भी जांच का विषय है.

6. कम से कम 5 एंबुलेंस होनी चाहिए थीं, जो नहीं थीं.

7. भीड़ के हिसाब से कूलर और पंखे की व्यवस्था नहीं थी.

8. भीड़ के हिसाब से वॉलंटियर कम थे.

9. प्रशासन की तरफ से फोर्स भी ना के बराबर लगाई गई थी.

10. खाने पीने का उचित इंतजाम नहीं था.

11. जिस रास्ते से बाबा का काफिला गुजरा उस पर कोई बैरिकेडिंग नहीं थी.

12. आयोजकों ने जो अनुमति ली, उसमें सभी बातों का जिक्र नहीं था.

13. पूरे मैदान को समतल करके कम से कम 10 एकड़ जगह को बराबर करना था, जो नहीं किया गया.

14. मैदान के चारों तरफ आने-जाने के रास्ते बनाने थे, लेकिन नहीं बनाए गए. बस छोटा सा कच्चा रास्ता बनाया गया था.

15. अनुमति लेने और देने दोनों में बड़े स्तर पर लापरवाही की गई.

सेवादारों की फौज का नाम नारायणी सेना

बता दें कि बाबा अपनी सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष गार्ड साथ रखते हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षाकर्मियों की टीम को नारायणी सेना नाम दिया है. ये सेना आश्रम से लेकर प्रवचन स्थल तक बाबा की सेवा करती है. भोले बाबा अपने सेवादारों को ही अपनी सुरक्षा में रखते हैं. सेवादार एक तरह का ड्रेस कोड ही पहनते हैं जो की भोले बाबा के सत्संग में पूरी व्यवस्थाएं सेवादारों के हाथ में ही होती है. कुछ शिष्य पुलिस से भी हैं, इनमें से कुछ मौका मिलने पर प्रवचन के वक्त आ जाते थे. प्रवचन स्थल तक बाबा के लिए अलग से एक रास्ता भी बनाया गया था. इस मार्ग पर बाबा का काफिला ही निकलना था. इसके अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं थी

हाथरस कांड की जांच रिपोर्ट में खुलासा: बाबा के ब्लैक कमांडो के धक्के से मची भगदड़ और मची चीख-पुकार
उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलरई गांव में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. एसडीएम ने इस हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट अब जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपी है. एसडीएम के मुताबिक, सत्संग के समापन के बाद श्रद्धालु भोले बाबा के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके सेवादार और निजी सुरक्षाकर्मियों (ब्लैक कमांडो) ने खुद ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई.

खेत में कई लोग फिसलकर गिरे

एसडीएम के मुताबिक, सत्संग में दो लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे. भोले बाबा लगभग दोपहर 12.30 बजे पंडाल में पहुंचे और उनका कार्यक्रम 1 घंटे तक चला. इसी बीच, दोपहर 1.40 बजे भोले बाबा पंडाल से निकले, तभी श्रद्धालु उनके चरण की धूल छूने के लिए आगे बढ़े. लोग डिवाइडर से कूद-कूद कर बाबा के वाहन की और दौड़ने लगे. लेकिन बाबा के निजी गार्ड्स और सेवादारों ने खुद ही धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी. इसके बाद कुछ लोग नीचे गिर गए. फिर लोग एक-दूसरे को कुचलने लगे. एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक,कई श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल के सामने खेत की ओर भागे. लेकिन खेत बलुई थी. इस वजह से कई श्रद्धालु फिसलकर गिर गए. फिर लोग एक-दूसरे के ऊपर पैर रखते हुए भागे. जो नीचे गिरा, वह उठ नहीं पाया. इसके बाद कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पतालों में भर्ती करवाया. इनमें से कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती करावाया गया, वहीं कुछ को एटा और अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. हादसे की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की एक टीम का गठन किया है. इस टीम में डीआईजी रैंक के अधिकारी शामिल होंगे. फुलरई गांव में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इस हादसे के बाद पुलिस ने भोले बाबा के मुख्य सेवादार और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन एफआईआर में भोले बाबा का नाम शामिल नहीं है. पुलिस की इस एफआईआर पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, सत्संग के लिए अनुमति ली गई थी. लेकिन 80000 श्रद्धालुओं के शामिल होने को लेकर ही अनुमति मांगी थी, पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु सत्संग में शामिल होने आए थे.

प्रशासन पर उठाए सवाल

श्रद्धालुओं ने सत्संग के आयोजकों और पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं. क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर एग्जिट और एंट्री पॉइंट नहीं बनाए गए थे. इमरजेंसी रास्ता भी नहीं बना था. मौके पर मेडिकल टीम नहीं थी. गर्मी में पंडाल के अंदर श्रद्धालु पसीने से तर-बतर हो रहे थे, लेकिन उस हिसाब से पंखे और कूलर नहीं लगाए गए थे. पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे.