Bigg-Boss winner – Police Media News

नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में रेड मारकर Bigg-Boss विनर एल्विश यादव का सिस्टम किया हैंग, 6 गिरफ्तार… FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सेक्टर-51 के सेफरन वेडिंग विला में हो रही रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की तस्करी करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सेलिब्रिटी और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव का नाम सामने आया है। बताया गया है कि नाम सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू हो गई है।

6 तस्करों की हुई गिरफ्तारी, 9 जहरीले सांप बरामद

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 6 तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से पांच कोबरा, दो-दो मुंह वाले सांप, एक लाल सांप और एक अजगर को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक की बोतल में 25 ML सांप का जहर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त तस्करों के पास से बरामद हुए एक बैग में अलग-अलग पिंडियों में कुल 9 सांप बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद वन विभाग के एक अधिकारी बताया कि सांप के जहर का प्रयोग रेव पर्टियों में नशे के लिए उपयोग किया जाता है।

तस्करों से चल रही पूछताछ, जल्द हो सकती है और गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जिसे सांप का जहर दिया गया था। वहीं, सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्त में आए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह के अन्य लोगों के सक्रिय होने की बात भी सामने आ रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि गिरफ्त में आए सक्रिय सांप तस्कर मेट्रो सिटी में होने वाली रेव पार्टियों में जहरीले सांपों का जहर सप्लाई करके लाखों की कमाई करते थे। इतना ही नहीं, गिरफ्तार हुए तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे प्रतिबंधित प्रजाति के अजगरों को आसपास के जंगलों से नहीं बल्कि नेशनल पार्क से पकड़कर लाते थे और फिर भारी रकम में उन्हें बेच देते थे