होली 2025 – Police Media News

‘जिन्हें रंग से दिक्कत हैं वो होली पर घर से न निकलें’, Sambhal CO अनुज चौधरी ने दी लोगों को सलाह
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली और रमजान के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों से आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।

मीटिंग में अफसरों ने की अपील

जानकारी के मुताबिक, संभल में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार शाम डीआईजी मुनिराज जी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शहर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने चन्दौसी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, छंगामल कोठी और दीपा सराय समेत संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने दोनों समुदायों से सहयोग की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। इसके अलावा, पुलिस और पीएसी के जवानों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

वायरल हो रहा बयान

इसी के बाद पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली साल में सिर्फ एक बार आती है, जबकि जुमा हर हफ्ते होता है। उन्होंने जो लोग रंगों को लेकर आपत्ति रखते हैं, वे घर के अंदर रहें। अगर निकले तो इतना बड़ा दिल हो सब एक जैसे हैं रंग तो रंग है। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है। उनका कहना था कि हर धर्म का सम्मान जरूरी है, और त्योहारों को आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। हालांकि, उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने असहमति जताई, जिससे यह बयान चर्चा का विषय बन गया।

‘रमजान-होली पर पुलिस अफसर उठाएं जिम्मेदारी, चप्पे-चप्पे पर रखें नजर’, UP DGP का आदेश जारी
डीजीपी प्रशांत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रमजान, होली और ईद-उल-फितर के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कर सतर्क निगरानी रखी जाए। इस दौरान डीजीपी ने ये भी कहा कि अराकतत्वों पर सख्त नजर रखी जाए, ताकि त्योहार के समय किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।

डीजीपी ने कहा ये

इस बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर होलिका दहन और जुमे की नमाज को लेकर संभ्रांत नागरिकों से संवाद करें। किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल निस्तारण किया जाए। दंगा नियंत्रण योजना का रिहर्सल कराया जाए और सभी उपकरणों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि यदि कहीं किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो उसे तत्काल रूप से संभाला जा सके।

डीजीपी ने आगे कहा कि प्रदेशभर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल को स्ट्राइकिंग रिजर्व के साथ तैनात किया जाए। अधिकारियों को जिलों में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा करने और अधिकतम बल का शांति व्यवस्था बनाए रखने में उपयोग करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने और हर सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारियों को भी दिए निर्देश

इसके अलावा, सभी थाना प्रभारियों को रेलवे ट्रैक का मैप एवं आसपास रहने वालों का विवरण रखने के निर्देश दिए गए। बीट प्रभारियों को इन क्षेत्रों की सुरक्षा समितियों की बैठक कर लोगों को जागरूक करने को कहा गया, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे।