उत्तर प्रदेश न्यूज – Police Media News

फिर चल गई तबादला एक्सप्रेस, महाकुंभ में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले अफसर का भी ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में होली के बाद से लगातार प्रशासनिक फेरबदल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ छवि वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

लिस्ट में शामिल है इनका नाम

जानकारी के मुताबिक, आईपीएस राजेश एस, जो अब तक शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, को चित्रकूट परिक्षेत्र बांदा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

महाकुंभ 2025 के दौरान राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाई थी। इस दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जिससे कुंभ क्षेत्र में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई थी। उन्होंने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके लिए उन्हें महाकुंभ मेला प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया है।

लगातार जारी है तबादलों का सिलसिला

प्रदेश में तबादलों की यह प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के चलते प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जा रही है।

Bareilly: 57 दारोगाओं के खिलाफ SSP ने बैठाई जांच, 265 को मिली चेतावनी
बरेली जिले में 322 उप निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई है, जो वांछितों की गिरफ्तारी, वारंट तामील और न्यायालय संबंधी कार्यों में संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने जनवरी के मूल्यांकन के बाद 57 उप निरीक्षकों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, जबकि 265 को चेतावनी दी गई है। वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार उप निरीक्षकों को पुरस्कृत किया गया है।

इनको मिला ईनाम

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर 1 जनवरी से 31 मार्च तक समीक्षा की गई, जिसमें केवल चार उप निरीक्षकों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। बहेड़ी थाने के सनी कुमार और देवरनियां के विजय तेवतिया को ₹2000, जबकि प्रेमनगर के सरताज और किला थाने के रविराज को 1000 का पुरस्कार दिया गया।

इनके खिलाफ जांच के आदेश

मूल्यांकन के बाद लापरवाही बरतने वाले 57 उप निरीक्षकों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। 265 को सचेत करते हुए चेतावनी जारी की गई है। गिरफ्तारी वारंट तामील में लापरवाही के कारण 45 और वसूली वारंट न तामील कराने पर 12 दरोगाओं पर जांच के आदेश दिए गए हैं। 187 दरोगाओं को गिरफ्तारी वारंट में और 78 को वसूली वारंट में लापरवाही पर चेतावनी दी गई है।

बारादरी, कैंट और इज्जतनगर थानों में सबसे अधिक लापरवाही पाई गई। बारादरी के 8, कैंट, बहेड़ी और इज्जतनगर के 7-7, कोतवाली के 4, प्रेमनगर के 3, फरीदपुर के 4 सहित अन्य थानों के दरोगा भी जांच के दायरे में हैं। होली और रमजान को देखते हुए प्रशासन ने यह समीक्षा की है, ताकि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सतर्कता बनी रहे। जांच के बाद दोषी दरोगाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UP Police विभाग हुआ और मजबूत, 51 ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश का पुलिस बल अब और मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल, प्रदेश में 51 ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नियमित तैनाती दी गई है। इसमें से 12 अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि बाकी अधिकारियों को विभिन्न जिलों में DSP पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें बनाया गया एसीपी

जिन ट्रेनी सहायक पुलिस आयुक्तों को नियमित तैनाती मिल गई है। उसमें ऋषभ यादव को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लखनऊ कमिश्नरेट में परमानेंट तैनाती मिल गई है। साथ ही कुंजलता को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज और अंबुज सिंह यादव को ACP गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। अनुष्का को भी सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती मिल गई है। शुभम कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट, विजय प्रताप को भी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनाती मिल गई है। इसके साथ ही उमेश यादव को सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा, शकील मोहम्मद को भी ACP नोएडा, कृष्णकांत यादव को ACP कानपुर नगर, निकिता श्रीवास्तव को एसीपी प्रयागराज, अमीषा को ACP आगरा और अकांक्षा पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।

ये है डीएसपी अफसरों की लिस्ट

प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रखर पांडेय को बुलंदशहर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। जबकि कुलवीर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, अमित पाठक को पुलिस उपाधीक्षकहाथरस, इशिका सिंह को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर और पृथुयस्शय पुनीत मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक औरैया बनाया गया है। इसके साथ ही फहद अली को डीएसपी चित्रकूट, उदित नारायण पालिवाल को डीएसपी गोंडा, शशांक शेखर त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल प्रयागराज, गरिमा पंत को डीएसपी बाराबंकी, अजय कुमार को डीएसपी बरेली और प्रियम राजशेखर पांडे को DSP संतकबीरनगर में नियमित तैनाती मिल गई है।

राज सिंह यादव को बहराइच, आलोक कुमार सिंह को श्रावस्ती, नीतीश कुमार तिवारी को अंबेडकरनगर, विशाल गुप्ता को सीतापुर, प्रवीण कुमार यादव को हरदोई, सौम्या अस्थाना को मेरठ और रोहन चौरसिया को बागपत में तैनात किया गया है। जबकि नामेंद्र कुमार को चंदौली, कीर्तिका सिंह को एटा, दिनेश कुमार मिश्र को अमेठी, आयुषी सिंह को इटावा, जितेंद्र सिंह को मऊ, दीपशिखा वर्मा को महराजगंज, धनन्जय को अलीगढ़, अजय वर्मा को फतेहगढ़, दुर्गेश दीप को फतेहपुर, आलोक कुमार को कानपुर देहात, विवेक तिवारी को गोरखपुर, शिवम कुमार को खीरी, अवधभान सिंह को अमरोहा, शिखा भारती को मिर्जापुर, ऋषिका सिंह को मुजफ्फरनगर और राज सोनकर को DSP सोनभद्र के पद पर तैनाती मिली है।