सड़क हादसे में घायल साथी के लिए न्याय मांगने गया दिव्यांग, बदायूं में थाने से धक्के देकर निकाले जाने का आरोप

Share This

बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दृष्टिबाधित व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप कोतवाली प्रभारी पर लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने साथी के साथ हुए सड़क हादसे की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था। हादसा मुहम्मद मई गांव के पास हुआ था, जिसमें उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई करने के बजाय उसके साथ अभद्रता की गई।

आरोप है कि कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने न सिर्फ उसकी बात अनसुनी की, बल्कि उसे थाने से जबरन बाहर निकाल दिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि पीड़ित को घसीटते हुए बाहर किया जा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों में देखी जा रही नाराजगी

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी। फिलहाल मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *