1 अप्रैल से लागू होगी शगुन योजना, पुलिसकर्मियों की बेटियों की शादी पर मिलेंगे 2.5 लाख

Share This

हरियाणा पुलिस जल्द ही अपनी नई कल्याण योजना “शगुन योजना” लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत पुलिसकर्मियों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए महानिदेशक ने पुलिस परिवारों से संवाद करने और उनकी जरूरतों को समझने के लिए रोहतक जिले का दौरा किया।

डीजीपी ने कहा ये

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल ने शनिवार को पंचकूला में बी-लेवल कल्याण बैठक में बताया कि शगुन योजना के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की बेटियों की शादी के लिए 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। भविष्य में इस राशि को 5 लाख रुपये तक बढ़ाने की योजना है। यह योजना 1 अप्रैल से लागू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हॉस्टल गिफ्ट योजना, पुलिस लाइनों में बैंक्वेट और सामुदायिक केंद्र की सुविधा, तथा आवास संबंधित योजनाओं पर भी कार्य आरंभ कर दिया गया है। बैठक में हाल ही में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों, निरीक्षक जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को श्रद्धांजलि दी गई।

इसलिए किया गया विचार

महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय केवल कल्याण की सोच नहीं रखता, बल्कि ठोस योजनाओं को लागू करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्देश्य से उन्होंने रोहतक जिले का दौरा कर पुलिस परिवारों से संवाद किया और भविष्य में सभी पुलिस लाइनों का दौरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *