शादी के बंधन में बंधे IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका, SP ने घुटने पर बैठकर पहनी जयमाला

Share This

राजस्थान की शाही फिजाओं में रविवार रात संपन्न हुई चर्चित आईपीएस जोड़ी की शादी के बाद अब आज होने वाले भव्य रिसेप्शन को लेकर उत्साह चरम पर है। शादी के यादगार पलों की चर्चा अभी थमी भी नहीं है, खासकर जयमाला की वह फिल्मी झलक, जिसने पूरे समारोह को खास बना दिया।

शानदार अंदर में हुई जयमाला

जयमाला के दौरान दूल्हा केके बिश्नोई का अंदाज हर किसी को चौंकाने वाला रहा। जैसे ही दुल्हन अंशिका वर्मा ने वरमाला पहनाने के लिए कदम बढ़ाया, उन्होंने हल्की शरारत करते हुए पीछे हटकर माहौल में हंसी घोल दी। लेकिन अगले ही पल उन्होंने घुटनों पर बैठकर माला पहन ली—यह ‘जेंटलमैन मोमेंट’ शादी का सबसे चर्चित दृश्य बन गया। वहीं, जब अंशिका की बारी आई, तो उन्होंने मुस्कराते हुए सादगी से रस्म निभाई। बैकग्राउंड में बजते मधुर गीत ने इस पल को और भी भावुक बना दिया।

आज सभी को रिसेप्शन का इंतजार

इन्हीं खूबसूरत यादों के साथ अब यह ‘पावर कपल’ आज अपने रिसेप्शन में मेहमानों का स्वागत करेगा। जोधपुर में आयोजित इस समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि और करीबी लोग शामिल हो सकते हैं। तैयारियों में पारंपरिक राजस्थानी थीम के साथ आधुनिक सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है।

रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन का नया लुक भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसे लेकर पहले से ही चर्चाएं हैं। शानदार व्यंजन, लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच यह शाम सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि शादी के जश्न का भव्य विस्तार होगी।

शादी की जयमाला से लेकर आज के रिसेप्शन तक, इस जोड़ी की हर झलक लोगों के दिलों में खास जगह बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *