सहारनपुर: थाना प्रभारी ने गौशाला में गायों को चारा खिलाकर अनोखे अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

Share This

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों में झांकियां सजाई गईं, भजन-कीर्तन हुए और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व मनाते नजर आए। इसी क्रम में सहारनपुर जनपद के देवबंद में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला।

अपने हाथों से खिलाया चारा

जाानकारी के मुताबिक, देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को एक खास और मानवीय अंदाज़ में मनाया। उन्होंने स्थानीय गौशाला पहुंचकर वहां मौजूद गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया और उन्हें स्नेहपूर्वक सहलाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का गोधन से गहरा संबंध रहा है, इसलिए गायों की सेवा करना भी उन्हीं की पूजा का एक रूप है।”

https://x.com/policemedianews/status/1956733353903972638

लोगों को दिया संदेश

गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाते हुए प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों से भी आह्वान किया कि वे गौसेवा को आत्मसात करें और गायों के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व पर गायों की सेवा कर हम वास्तव में श्रीकृष्ण की भावना को जीवंत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *