नशामुक्त समाज की ओर बड़ा कदम, DIG अभिषेक सिंह की पहल पर शुरू हुआ “ऑपरेशन सवेरा”

Share This

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब सहारनपुर मंडल में नशे के अवैध धंधे पर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) अभिषेक सिंह की पहल पर “ऑपरेशन सवेरा” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मकसद है—नशे के कारोबार में शामिल माफिया और उनके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना तथा समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना। DIG अभिषेक सिंह ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तीनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में तेज़ और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान के मुख्य बिंदु

* नशे की तस्करी, सप्लाई और उत्पादन से जुड़े लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई।
* NDPS एक्ट के तहत चल रहे मामलों की समीक्षा कर दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की दिशा में “ऑपरेशन कन्विक्शन” लागू किया जाएगा।
* नशे के माफियाओं की काली कमाई और संपत्ति जब्त की जाएगी।
* अवैध कारोबार के बड़े सरगनाओं के खिलाफ PITNDPS एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
* समाज, खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलेगा।
* नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

DIG अभिषेक सिंह का संदेश

अभिषेक सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सवेरा केवल अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज को नशे के जाल से बाहर निकालकर एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने की पहल है। सहारनपुर रेंज पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *