करवाचौथ पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को Noida CP ने दी बधाई, कहा- यही है असली दृढ़ता की पहचान

Share This

करवा चौथ का पर्व हर महिला के लिए खास होता है। ये दिन अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना के साथ उपवास रखने का प्रतीक है। लेकिन जब अधिकांश महिलाएं अपने घरों में इस त्योहार को मनाती हैं, तो कुछ महिलाएं इस दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहती हैं, वो भी निर्जल उपवास के साथ। इसी के चलते नोएडा पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को करवा चौथ की बधाई दी है।

सीपी ने कहा ये

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने करवा चौथ के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी महिला जवानों, कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निर्जल ड्यूटी पर सजग और सतर्क रहना असली दृढ़ता की पहचान है। यह मिशन शक्ति की एक तस्वीर है।

Capture 1

यह संदेश न सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण को सलाम करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सच्ची ताकत सेवा और जिम्मेदारी में निहित होती है। जब ये महिलाएं करवा चौथ के पावन पर्व पर वर्दी में कानून व्यवस्था बनाए रखती हैं, तो वे नारी शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण बन जाती हैं।

प्रेरणा है पुलिस कमिश्नर का संदेश

लक्ष्मी सिंह का यह संदेश हर महिला को प्रेरित करता है कि त्योहारों के बीच भी समाज की सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहना सबसे बड़ा त्याग और बलिदान है। इस तरह की महिलाएं ही सच में मिशन शक्ति की पहचान हैं, जो अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस करवा चौथ, हम उन सभी महिला पुलिसकर्मियों को सलाम करते हैं, जो अपने परिवार से दूर रहते हुए भी देश की सेवा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ही समाज को सुरक्षित और खुशहाल बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *