Khaki Connection
नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में खुलेंगी 11 पुलिस चौकिया: DGP

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासन की कार्यशैली को दूरूस्त बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार कमर कस चूकी है। जिसके तहत शासन द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। दरअसल, उत्तराखंड नैनीताल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी, कि सीमा से लगे क्षेत्रों में 11 पुलिस चौकियों की सैद्धान्तिक सहमति बनी है। जिसके तहत शीघ्र ही चौकियां खुलेंगी।
अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया जाएगा सम्मानित
आपको बता दें उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश में 160 के आसपास और 1900 जवानों की भर्ती भी होने जा रही है। वहीं मई माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। जबकि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं साइबर सुरक्षा, ड्रग्स आदि पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चमोली के तपोवन में अभी भी राहत कार्य जारी हैं। राजस्व क्षेत्रो की जनता यदि पुलिस क्षेत्र में शामिल होना चाहती है तो उसे पुलिस क्षेत्र में मिलाया जाएगा।
0 Comments
Be the first to comments on this News