Smart Policing
Noida CP ने 110 जवानों को किया सम्मानित, बोलीं - अब 1980 जैसी नहीं है पुलिस

पूरा देश ने कल 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम थी। इस मौके पर यूपी पुलिस (UP Police) के कई अफसरों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। नोएडा जिले में भी पुलिस कमिश्नर ने 110 जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान जिले की सीपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, अब पुलिस सन 1980 वाली पुलिस नहीं है। हमारी कार्यशैली में काफी बदलाव आया है।
सीपी ने किया संबोधित
जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के दिन नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बेहतर कार्य, लूट जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले और लोगों की मदद करने वाले 110 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, अब लोगों और पुलिस के समन्वयक काफी बेहतर होना चाहिए, जिसकी वजह से ही अपराध को कम किया जाता सकता है।
इसके साथ ही आगे सीपी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भयमुक्त माहौल है। लोग देर रात को भी अपने घरों से बाहर निकलने से नहीं डरते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न चौराहों और सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। अब यूपी की पुलिस सन 1980 वाली पुलिस नहीं है।
इनको मिला सम्मान
गणतंत्र दिवस के दिन जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया यह सभी वो पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने जिले में अपराध को कम करने के लिए अच्छे कार्य किए हैं और लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए भी कदम उठाया है। डायल-112 की टीम लगातार एक्टिव रहती हैं। कुछ ही मिनट में पुलिसकर्मी लोगों की मदद करने पहुंच जाते हैं।
0 Comments
Be the first to comments on this News