Khaki Connection
थाने के अंदर छेड़छाड़ के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस पर उठे सवाल... लॉकअप में कैसे लगाई फांसी ?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की भारी लापरवाही देखने को मिली हैं। जहां कमला नगर थाने में 28 साल के एक युवक ने शनिवार की सुबह 5:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात को करीब 1:30 बजे तक वे टहल रहा था। बता दें कि आरोपी ने कंबल को फाड़ कर उसका फंदा बनाया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों की नजर उससे हट गई वैसे ही उसने फांसी लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तकरीबन 1 घंटे बाद जब पुलिसकर्मी ने उसे देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस अधिकारी और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी। आरोपी को उसकी भाभी से छेड़छाड़ के आरोप में कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया था।
महिला ने शिकायत में क्या कहा ?
कमला नगर थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 28 साल का गोलू कमला नगर में रहता है। जिसपर शुक्रवार की दोपहर 11 बजे उसकी भाभी ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक की भाभी के मुताबिक वह उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की और उसे शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। शाम होने के कारण से पुलिस आरोपी का कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया। जहां उसने सुसाइड कर लिया।
लॉकअप में कैसे लगाई फांसी ?
लॉकअप के अंदर आखिरकार आरोपी ने फांसी कैसे लगा ली, बड़ा सवाल यही हैं। वहीं मामले में पुलिस की माने तो सीसीटीवी में गोलू रात करीब 3 से 4 के बीच दिखाई देते है। कुछ देर लॉकअप में ही टहला। इसके बाद में कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बना लेता है। 5 से 5:30 के बीच में फंदा लॉकअप के गेट से बनता है और उससे लटक जाता है। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती हैं। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर क्यों आरोपी गोलू ने यह कदम उठाया है। महिला ने पुलिस को आशंका जताई थी कि अगर गोलू को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह घर में हंगामा कर देगा। छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी के बाद गोलू घबराया हुआ था। सूत्रों की माने तो गोलू कोई खास काम नहीं करता था। फिलहाल जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की गोलू ने सुसाइड क्यों किया।
पुलिस कर्मियों की लापरवाही !
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही भी सामने आई है। सूत्रों की माने तो पुलिसकर्मी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख सकते है। वहीं नाइट एचसीएम का कहना है कि पुलिसकर्मी सबुह 5:15 बजे वाशरूम गए थे, एसआई व प्रधान आरक्षक सुबह की गश्त पर थे, जबकि संतरी थाना परिसर में लॉकअप से दूर मौजूद था।
0 Comments
Be the first to comments on this News