Khaki Connection
शिकायत लेकर कंट्रोल रूम पहुंची विधवा को दरोगा ने जड़े तमाचे... महिला थाना प्रभारी भी देखती रही तमाशा

यूपी में फरियादियों की फरियाद को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर लाख दावे किए जाते हैं। लेकिन मथुरा जिले में इस बात की हकीकत विपरीत ही दिखाई दे रही है। दरअसल अपने बच्चे के साथ पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में शिकायत लेकर पहुंची महिला को वहां मौजूद दरोगा ने तमाचे जड दिए। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसेक बाद महिला ने भी सड़क पर उतरकर बवाल मचाया। जिसे देख दरोगा कंट्रोल रूम के कमरे में छिप गया।
क्या है पूरा मामला
मामला बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव का है। जहां गांव में रहने वाली रामवती अपने पति की मौत के बाद 7 साल के इकलौते बेटे के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक उसके ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। न्याय पाने की उम्मीद के साथ वह पुलिस थाने के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गई है। महिला के मुताबिक उसके ससुरालवालों ने उसके 2 भाइयों की हत्या कर दी। उसे उसके पति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं।
सभी ने देखा तमाशा
इस सबसे परेशान महिला दोपहर 1 बजे अपने बच्चे के साथ शिकायत लेकर सिटी कंट्रोल रूम पहुंची। जहां मौजूद दरोगा ने उसकी समस्या सुनकर समाधान करने की बजाय उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर महिला थाने की प्रभारी पहुची। लेकिन बीच बचाव करने के बजाय वह महिला के साथ मारपीट होता देखकर अपने कार्यालय वापस लौट गई।
क्या कहती है थाने की पुलिस
तभी दरोगा रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि महिला थाने की जगह महिला कंट्रोल रूम में घुसी ही क्यों थी ? थाना प्रभारी सदर बाजार अजय किशोर का कहना है कि महिला को शिकायत करने के लिए महिला थाना जाना चाहिए था।
0 Comments
Be the first to comments on this News