Transfer
देर रात में Meerut SSP की बड़ी कार्रवाई, अचानक किए 68 कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले

यूपी में योगी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यही वजह है कि यूपी पुलिस के अफसर भी किसी भी हालत में अपने जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने में जुटे हुए हैं। मामला मेरठ जिले का है, जहां एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने देर रात ऐसी कार्रवाई की जिससे जिला महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल, एसएसपी ने जिले के 29 थानों में 68 कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला कर दिया। सभी को जल्द से जल्द रवानगी और ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
एसएसपी ने इन थानों में किया फेरबदल
1. इंचौली - दो
2. कंकरखेड़ा - दो
3. कोतवाली - चार
4. किठौर - एक
5. खरखौदा - चार
6. गंगा नगर - दो
7. जानी - दो
8. टीपी नगर - एक
9. देहलीगेट - एक
10. दौराला - चार
11. नौचंदी - तीन
12. परतापुर दो
13. परीक्षितगढ़ - दो
14. पल्लवपुरम - तीन
15. बहसूमा - दो
16. ब्रहमपुरी - चार
17. भावनपुर - दो
18. मवाना - दो
19. महिला थाने - तीन
20. मुंडाली - दो
21. रेलवे रोड - तीन
22. रोहटा - दो
23. लालकुर्ती - एक
24. लिसाड़ीगेट - एक
25. सदर बाजार - दो
26. सरधना - दो
27. सिविल लाइन - चार
28. हस्तिनापुर - तीन
29. सरूरपुर - एक
0 Comments
Be the first to comments on this News