Smart Policing

रांची पुलिस ने 10 लाख इनामी सहित 2 नक्‍सली को धर दबोचा, भारी मात्रा में की बरामदगी

रांची पुलिस ने 10 लाख इनामी सहित 2 नक्‍सली को धर दबोचा, भारी मात्रा में की बरामदगी

झारखंड के रांची जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने प्रतिबंधित नक्‍सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के 2 नक्सलियों को धर दबोचा है। इनमें से 1 क्षेत्रीय कमांडर है, जिसपर पुलिस ने 10 लाख का इनाम घोषित किया था। इन 2 उग्रवादियों की पहचान तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और सूरज गोप के रूप में हुई है, जो एक सक्रिय संगठन के सदस्य हैं। 

खुफिया जानकारी पर पुलिस ने की कार्रवाइ

दरअसल 25 जनवरी को खुफिया सूचना मिली थी पीएलएफआई संगठन से जुड़े 3 से 4 सदस्‍य रांची जिले के अंगारा इलाके में अवैध हथियारों के साथ देखे गए हैं। पुलिस ने सूचना के मिलते ही टीम का गठन किया और राज्‍य की राजधानी से 25 किलोमीटर दूर बताई गई जगह पर छापेमारी की। जहां छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हथियार, गोलियों और फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस ने की बरामदगी

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलकेश्वर झारखंड के 5 जिलों- रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और चाईबासा में 68 मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसपर 10 लाख का इनाम रखा था। गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से 1 राइफल, 2 देसी बंदूकें, 10 गोलियां और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

लेखक

Madhvi Tanwar

Police Media News

Leave a comment