Smart Policing
74वां गणतंत्र दिवस : UP STF की कमान संभाल रहे IPS नवीन अरोड़ा को मिला उत्कृष्ट सेवा चिन्ह

भारत देश 26 जनवरी 2023 को इस बार अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश में पहली बार गणतंत्र दिवस वर्ष 1950 में मनाया गया था। इसी दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। जिसके बाद से आज तक गणतंत्र दिवस मनाए जाने की परंपरा अभी भी जारी है। हर साल की भांति इस बार भी पुलिस विभाग में तैनात पुलिस अधिकारियों व पुलिकर्मियों को उनके बेहतरीन काम करने का परीणाम प्रशस्ति पत्र व इनाम देकर उन्हें नवाजा जाता है। जिसमें देश के प्रत्येक राज्य में तैनात उन बहादुर व जांबाज पुलिसकर्मियों का नाम शामिल होता है, जिनका काम विभाग के नाम को भी ऊंचा करता है। ऐसा ही एक नाम है आईपीएस अधिकारी नवीन अरोड़ा का। जिन्हें इस साल गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
आप भी जानिए कौन हैं आईपीएस नवीन अरोरा
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने हैं। आईपीएस नवीन अरोड़ा इस समय यूपी एसटीएफ के प्रमुख पद पर तैनात हैं। साल 1999 यूपी कैडर बैच के आईपीएस नवीर अरोड़ा 31 दिसम्बर को एडीजी बनाए गए थे। वह आगरा में एसएसपी रह चुके हैं। उस समय अपहरण की घटनाएं अधिक होती थीं। लेकिन एडीजी के पद पर तैनात रहते हुए उन्होंने अपहरण करने वाले बदमाशों पर लगाम लगाई थी। बदमाशों के एनकाउंटर हुए थे। 27 अक्टूबर 2021 को उन्हें आगरा रेंज से स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में आईजी बजट के पद पर तैनात किया गया था। नवीन अरोरा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लखनऊ के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।
0 Comments
Be the first to comments on this News