Khaki Connection
उत्तराखंड में कुदरत के भीषण कहर के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट, NDRF और PAC को रखा गया अलर्ट पर

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। जिसके बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, गंगा किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के DM व SP को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। NDRF और PAC को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीं SDM गढ़ ने बाढ़ चौकी अलर्ट कर दी है। साथ ही गंगा किनारे से ग्रामीण हटाए जा रहे हैं।
हापुड़ DM ने भी दे दिए आदेश
आपको बता दें कि आज उत्तराखंड में ग्लेशियर के फटने के चलते अलकनंदा और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर उफान पर है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे वाले सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं हापुड़ DM अदिति सिंह ने भी आदेश दे दिए है।
टापू पर बसे गांव को खाली कराने का प्लान
SDM गढ़ विजय वर्धन का कहना है कि 'गंगा किनारे के गांवों को खाली कराया जा रहा है। गंगा किनारे से ग्रामीण हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा के टापू पर बसे गांव को खाली कराने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा NDRF और PAC को बुला लिया जा रहा है। इसके अलावा लेखपाल व कानूनगो को गांवों में भेज दिया गया है।'
0 Comments
Be the first to comments on this News