Others
बलिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, अधिकार सेना का किया गठन

जबरिया रिटायर्ड आईपीएस के नाम से सुर्खियों में छाए यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एक नई राजनीतिक पार्टी राजनीतिक दल अधिकारी सेना बनाने की घोषणा की है। अमिताभ ठाकुर को समय से पूर्व सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव बलिया से लड़ेंगे। दरअसल आने वाले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव में अमिताथ ठाकुर ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का भी एलान किया था। अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से बातचीत के बाद ही अनुराग ठाकुर ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया। पार्टी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसका प्रस्तावित नाम ‘अधिकार सेना’ होगा। अब उन्होंने एक बार फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है वह बलिया से चुनाव लड़ेंगे।
जानिए कौन है अमिताभ ठाकुर
बता दें कि अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। इसके बाद सीएम योगी के खिलाफ भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बाद से ही वह सरकार के निशाने पर हैं। इस बीच 17 मार्च 2021 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के स्क्रीनिंग में उनके अनुपयुक्त पाए जाने के बाद यूपी के गृह विभाग ने उन्हें वीआरएस देने का आदेश दिया गया था। उसके बाद उन्हें जबरन रिटायर कर दिया गया था। अमिताभ ठाकुर आईपीएस बनने के बाद बस्ती, देवरिया, बलिया, महाराजगंज, गोंडा, ललितपुर औऱ फिरोजाबाद के कप्तान रह चुके हैं। इसके बाद डीआईजी और आईजी के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।
राजनैतिक दल के गठन को लेकर भी लिया निर्णय
जानकारी के मुताबिक अभिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना नाम से एक राजनैतिक दल का भी गठन किया है। उनके द्वारा वीडियो जारी करते हुए कहा गया कि हमने साथियों के साथ में मिलकर अधिकार सेना नाम से नए राजनीतिक दल के गठन का निर्णय लिया है। इस दल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में यह भावना प्रबल करना है कि संविधान और कानून प्रदत्त समस्त अधिकार मात्र और मात्र उन्हीं की हैं। उन्हें कार्यपालिका ने जबरदस्ती ही अपने कब्जे में कर लिया है।
0 Comments
Be the first to comments on this News