Smart Policing

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय साहनी बने सहारनपुर रेंज के नए DIG, देश के 10 सर्वश्रेष्ठ IPS में है नाम शामिल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय साहनी बने सहारनपुर रेंज के नए DIG, देश के 10 सर्वश्रेष्ठ IPS में है नाम शामिल

उत्तर प्रदेश में शासन द्वारा 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जौनपुर जिले में एसपी के पद पर तैनात साल 2009 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अजय साहनी का नाम भी शामिल था। जिनका तबादला करके सहारनपुर रेंज का DIG बना दिया गया है। तो वहीं आईपीएस डॉ अजयपाल शर्मा को जौनपुर जिले में एसपी की कमान सौंपी गई है।  

50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में शामिल है अजय साहनी

आईपीएस अजय साहनी बतौर मेरठ जिले के एसएसपी रहते हुए कई कुख्यात इनामी बदमाशों की नाम में दम कर चुके हैं। फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से 6 आईपीएस का नाम चुना गया था। जिसमें इसमें आईपीएस अजय साहनी का नाम भी शामिल किया गया। 

बावरिया गैंग के सदस्यों को किया था गिरफ्तार

महराजगंज जिले के निवासी अजय साहनी योगी सरकार में अधिकारियों के भी सबसे खास व पसंदीदा आईपीएस अधिकारियों में जाने जाते हैं। इसके साथ ही इनकी पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। साल 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के समय कुख्यात बावरिया गैंग के कई सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान एक गोली उनके जैकेट पर भी जा लगी थी। इसके साथ ही वह बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं।

वीरता पुरुस्कार ने भी जवाजा गया 

आईपीएस अजय साहनी की पहचान यूपी पुलिस विभाग में ही नहीं बल्कि देश के 10 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नामों में शामिल है। आजमगढ़ में वह आईपीएस अजय साहनी 2 बार एसएसपी रहे। जहां उन्होंने अपने अलग अंदाज में क्राइम को कंट्रोल किया। दरअसल आजमगढ़ जिले में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने के लिए इन्हें वीरता पुरस्कार भी नवाजा गया। 

अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम अजय साहनी

आईपीएस अजय साहनी के काम करने का तरीका बैहद की अलग है, अपराधियों के साथ जहां आईपीएस अजय साहनी कड़क रवैया अपनाते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों के साथ बैहद ही नरमी के साथ पेश आते हुए उनकी हर फरियाद को गौर से सुनकर उनका तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश देते हैं। जहां अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाले आईपीएस अजय साहनी आम लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। अपराधियों के लिए यूपी पुलिस का यह सुपर कॉप खौफ का दूसरा नाम है।

लेखक

Madhvi Tanwar

Police Media News

Leave a comment