Crime
Delhi: इस पॉश इलाके में हुआ विदेशी लड़कियों की सेक्स सर्विस का भंडाफोड़, जॉब के बहाने लाई गईं भारत

राष्ट्रीय राजधानी की दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने एक विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने एक विदेशी दंपती समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी दंपती मेरेडोब अहमद, इसकी पत्नी जुमायेवा अजीजा, उज्बेकिस्तान निवसी अली शेर और मालवीय नगर दिल्ली निवासी मोहम्मद अरुप और दरभंगा, बिहार निवासी चंदे सहानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मालवीय नगर के मकान से 10 उज्बेकिस्तानी लड़कियों को रेस्क्यू करवाया है। आरोपी इन लड़कियों को भारत में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाए थे। बाद में इनसे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विदेशी लड़कियों से जबरन कराया जा रहा था धंधा
जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि मालवीय नगर के पंचशील विहार में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहां कुछ विदेशी लड़कियों से जबरन धंधा करवाया जाता है। सूचना के बाद फौरन एसीपी एसके गुलिया व अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम को जांच के लिए लगाया गया। जानकारी जुटाने के बाद सोहनवीर नामक सिपाही को नकली ग्राहक बनाकर चौथी मंजिल के मकान में एएसआई राजेश के साथ भेजा गया। वहां पहुंचने पर इनको 2 एजेंट मोहम्मद अरुप और चंदे सहानी उर्फ राजू मिला। इन लोगों ने दोनों नकली ग्राहकों के सामने 10 विदेशी लड़कियों को पेश किया। डील फाइनल होने के बाद सोहनवीर ने टीम को इशारा कर वहां बुला लिया।
पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ
इसके बाद फौरन टीम ने मौके पर छापा मारकर सभी 10 विदेशी लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। जांच के दौरान कोई भी विदेशी लड़की अपना पासपोर्ट और वैध वीजा नहीं दिखा पाई है। इस पूरे रैकेट को तुर्कमेनिस्तान दंपती मेरेडोब अहमद और उसकी पत्नी जुमायेवा चला रहे थे। इनका तीसरा साथी अली शेर जो उज्बेकिस्तानी नागरिक है, वह अपने देश से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाता है। यहां इनके पासपोर्ट व दूसरे कागजात रखकर उनसे जबरन वेश्यवृत्ति कराई जाती है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दंपती समेत तीनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
0 Comments
Be the first to comments on this News