Khaki Connection
बांदा: हेड कांस्टेबल की मां पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, जेठ-जेठानी पर हमले का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद (Banda) में हेड कांस्टेबल (Head Constable) की मां पर जानलेवा हमला (Attack on Mother) किया गया है। घर के बाहर लगी डोरबेल बजने की आवाज पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग (Firing on Head Constable Mother) कर दी। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गई हैं। उन्होंने जेठ-जेठानी पर हमला कराने का आरोप लगाया है।
गेट खोलते ही बदमाश ने झोंका फायर
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी चौकी निवासी अभिषेक दीक्षित जालौन में हेड कांस्टेबल हैं। उनका परिवार बांदा जनपद में रहता है। हेड कांस्टेबल की मां शिवकांती दीक्षित ने बताया कि सोमवार की देर रात डोरबेल बजी। ऐसे में वह दरवाजा खोलने पहुंचीं। गेट खोलते ही उन्हें चार बदमाश दिखे। उन्होंने बताया कि बदमाशों में से एक ने कहा कि गोली मार और दूसरे बदमाश ने उनपर फायर कर दिया।
जेठ-जेठानी पर लगाया हमले का आरोप
हालांकि, खतरे की आशंका होते ही वह घर के अंदर भागीं, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। उन्होंने अपने ही जेठ-जेठानी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने घटना की जानकारी अपने हेड कांस्टेबल बेटे को दी, जिसके बाद उनके बेटे अभिषेक दीक्षित ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद हुआ है।
इसके साथ ही पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में शहर कोतवाल रोहित शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments
Be the first to comments on this News