UP HOMEGUARD RECRUITMENT: 10वीं पास भर्ती में पढ़े-लिखों की दौड़, 25 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन

Share This

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग की इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्वयंसेवकों की भर्ती होने जा रही है। कुल 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को दी गई है। इस भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक प्रदेश भर से 25 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

 न्यूनतम योग्यता 10वीं, लेकिन आवेदन करने वाले हैं उच्च शिक्षित

होमगार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं ने भी आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में 12वीं पास के साथ-साथ बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, बीएड, टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा पॉलिटेक्निक, आईटीआई, बीटेक, बीएससी नर्सिंग, एएनएम जैसे तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले युवा भी इस भर्ती का हिस्सा बने हैं।

आवेदन के बाद से ही युवाओं ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता की तैयारी तेज कर दी है। सुबह-शाम दौड़ लगाना और परीक्षा की पढ़ाई करना अब उनकी दिनचर्या बन चुका है। इससे साफ है कि बेरोजगारी के दौर में होमगार्ड की भर्ती पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी एक बड़ा अवसर बन गई है।

कब होगी परीक्षा

भर्ती बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती में बड़ी संख्या में डिग्रीधारी और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं ने आवेदन किया है, जो इस प्रक्रिया को और भी प्रतिस्पर्धात्मक बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *