यूपी पुलिस दरोगा भर्ती: 16.45 लाख से ज्यादा ने किया आवेदन, नई नियमावली के तहत होगी परीक्षा

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को दरोगा (उपनिरीक्षक) और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए इस बार अभूतपूर्व संख्या में आवेदन मिले हैं। कुल 16.45 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं। इनमें से लगभग आठ हजार उम्मीदवारों का शुल्क तकनीकी कारणों से जमा नहीं हो पाया, जिन्हें दोबारा भुगतान का अवसर दिया जाएगा।

फॉर्म संशोधन का मौका

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में 4543 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 4242 पद उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 135 प्लाटून कमांडर पीएसी, 60 प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल और 106 महिला प्लाटून कमांडर (पीएसी महिला वाहिनी, बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर) के लिए रखे गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) का विकल्प भी दिया है। उम्मीदवार 12 सितंबर सुबह 6 बजे से लेकर 15 सितंबर सुबह 6 बजे तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

नई नियमावली के तहत परीक्षा

भर्ती बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा को नई भर्ती नियमावली के अनुसार पूरी तरह फुलप्रूफ तरीके से कराया जाएगा। आवेदन करने वालों में बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *