होली के जश्न पर प्रशासन की पैनी नजर, मथुरा-वृंदावन में भारी पुलिस बल तैनात

Share This

 

ब्रज में रंगों के त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जश्न के बीच कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। होलिका दहन के बाद होने वाली रंगों की होली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

1500 पुलिसकर्मी तैनात

मथुरा और वृंदावन में रंगों की होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। करीब 1500 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पीएसी की कंपनियां भी उनके साथ लगातार गश्त करेंगी।

भीड़भाड़ वाले मंदिरों, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कई स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक जोन की कमान राजपत्रित अधिकारियों को दी गई है।

एसएसपी ने कहा ये

एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने होली के नाम पर हुड़दंग या उपद्रव करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाना ही प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *