मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने रात में किया जन्मभूमि का निरीक्षण

Share This

मथुरा में 16 अगस्त को होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कंट्रोल रूम समेत आसपास की सुरक्षा चौकियों की बारीकी से जांच की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्होंने बातचीत कर ज़रूरी निर्देश दिए और सुरक्षा के हर स्तर पर सतर्क रहने को कहा।

भीड़ प्रबंधन है बड़ी चुनौती

एसएसपी ने बताया कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा दोनों बड़ी चुनौतियां होंगी। इसके लिए विशेष सुरक्षा योजना बनाई गई है, जिसके तहत पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और खुफिया टीमों की तैनाती होगी। सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और गश्ती दल लगातार अलर्ट रहेंगे।

20250812 162901

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

20250812 162858

एसएसपी ने कहा ये

एसएसपी श्लोक कुमार ने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल के साथ-साथ भीड़ से मुक्त होकर दर्शन का अवसर मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *