Lucknow: डिप्टी जेलर और जेल वार्डर प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह, मंत्री ने दी बधाई

Share This

 

राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित रहे। समारोह में प्रशिक्षु जवानों ने मंत्री को सलामी दी और उनके सम्मान में परेड प्रस्तुत की।

119 जवान हुए शामिल

इस दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र के 119 प्रशिक्षु शामिल हुए। इसमें चार अधिकारी यूपी के और 115 जेल वार्डर (74 यूपी व 41 उत्तराखंड) शामिल थे।

समारोह में अधिकारी संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार शशिकांत, डिप्टी जेलर, यूपी को प्रदान किया गया। वहीं जेल वार्डर संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार कविता जलाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड को दिया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदर्शन और अनुशासन को ध्यान में रखकर दिया गया।

डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान ने अब तक अगस्त 2025 तक कुल 1736 अधिकारियों और 13,391 जेल वार्डरों को प्रशिक्षित किया है। इसके अतिरिक्त रिफ्रेशर कोर्स के तहत लगभग 1287 अधिकारियों और कर्मियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

कारागार मंत्री ने दी बधाई

इस अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी और कहा कि आज का यह दिन उनके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीक और अनुशासन उन्हें भविष्य में जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में बेहतर कार्य करने में मदद करेगा।

समारोह का आयोजन न केवल प्रशिक्षुओं के उत्साह और समर्पण को सम्मानित करने के लिए किया गया, बल्कि यह नए अधिकारी और जेल वार्डर के पेशेवर कौशल और प्रतिबद्धता को भी दर्शाने का अवसर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *