UP POLICE SI भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, 4543 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

Share This

 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया अब आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। जो अभ्यर्थी अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे 11 सितंबर 2025 से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट [www.upprpb.in](http://www.upprpb.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस अभियान के तहत कुल 4543 पद भरे जाएंगे।

* सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरुष/महिला): 4242 पद

* प्लाटून कमांडर PAC: 135 पद

* प्लाटून कमांडर स्पेशल फोर्स: 60 पद

* सब-इंस्पेक्टर महिला बटालियन: 106 पद

योग्यता और उम्र सीमा

* शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य।

* आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

पुरुष अभ्यर्थी: लंबाई 168 सेमी, सीना 79–84 सेमी (फुलाने पर)।

महिला अभ्यर्थी: लंबाई 152 सेमी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS: ₹500

SC/ST: ₹400

सब-इंस्पेक्टर को 9300–34800 पे बैंड और ग्रेड पे ₹4200 के आधार पर वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है, जो भत्तों के साथ मिलाकर 70,000 रुपये से अधिक इन-हैंड तक पहुंच सकती है। कटौतियों के बाद भी करीब 65,000 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया

1. [www.upprpb.in](http://www.upprpb.in) पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।

2. मोबाइल नंबर और ईमेल से वेरिफिकेशन पूरा करें।

3. पासवर्ड बनाकर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

4. लाइव फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अपलोड करें।

5. पद का प्रेफरेंस चुनें और शुल्क जमा करें।

6. आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *