Kasganj: ड्रोन उड़ने की अफवाह पर पुलिस सख्त, फर्जी सूचना देने वालों पर होगी कार्रवाई

Share This

कासगंज। जिले के कई गांवों में बीती रात ड्रोन उड़ने की अफवाह ने अचानक हलचल मचा दी। शहर कोतवाली और सोरों क्षेत्र में लोगों ने पुलिस थानों व अधिकारियों को लगातार फोन कर ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो यह महज अफवाह निकली।

प्रशासन हुआ गंभीर

पुलिस प्रशासन ने अब ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जांच में अगर कोई व्यक्ति झूठी सूचना फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

20250821 133607

किया जा रहा लोगों को जागरूक

इस बीच थानों में बैठक कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार को सोरों कोतवाली परिसर में सभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की खबर या अफवाह को साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वास्तव में कहीं ड्रोन जैसी गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि सही समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *