सीएम योगी के नेतृत्व में शुरू हुआ कानपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन महाकाल’, अब भूमाफिया और वसूलीबाजों की खैर नहीं

Share This

 

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति “भ्रष्टाचार और माफियातंत्र का समूल नाश” को और बढ़ाने के लिए कानपुर पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है — ऑपरेशन महाकाल। इस विशेष अभियान के तहत भूमाफियाओं, वसूली करने वाले दबंगों, सफेदपोश अपराधियों और भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज से शुरू हुआ अभियान

5 अगस्त 2025 से शुरू हुए इस अभियान में कानपुर पुलिस ने न केवल कमर कस ली है, बल्कि जनता को भी सीधा सहयोगी बनाया है। अब कोई भी व्यक्ति अगर ज़मीन कब्जे, ज़बरन वसूली या अवैध वसूली का शिकार हुआ है, तो वह अपनी शिकायत सीधे पुलिस को व्हाट्सऐप नंबर 9454400688 पर भेज सकता है।

20250805 180101

20250805 180103

विशेष बात यह है कि यह कार्रवाई सिर्फ़ काग़ज़ी नहीं, बल्कि पूरी तरह जनता-केंद्रित और कार्रवाई-आधारित होगी। दो या अधिक शिकायतें आने पर तत्काल प्रभाव से संबंधित व्यक्ति या गिरोह के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चिन्हीकरण के बाद एक-एक कर उन सभी चेहरों से पर्दा उठाया जाएगा, जो अब तक सत्ता, पैसे या डर के बल पर जनता को दबाते आए हैं।

मेसेज है साफ

कानपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब न कोई रसूख काम आएगा, न कोई राजनीतिक संरक्षण। चाहे कोई सफेदपोश हो, कोई भ्रष्ट कर्मचारी या फिर किसी गैंग से जुड़ा व्यक्ति — ऑपरेशन महाकाल की गाज सब पर गिरेगी।

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी पुलिस लगातार अपराधमुक्त और माफिया-विहीन उत्तर प्रदेश की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। ऑपरेशन महाकाल उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है — जहां डर नहीं, न्याय का बोलबाला होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *