भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ने UP Police पर लगाया गंभीर आरोप, CM योगी की ये मांग

Share This

 

 

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब प्रशासनिक दायरे तक पहुंच गया है। बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को ज्योति सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पर बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है।

पोस्ट में लिखा ये

ज्योति सिंह ने लिखा कि 5 अक्टूबर को लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के एसएचओ उपेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि एक पीड़ित महिला के साथ इस तरह का बर्ताव यह दर्शाता है कि कुछ पुलिस अधिकारी “जनसेवक” की भावना भूलकर जनता के साथ असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि “क्या आज एक पत्नी अपने पति से मिलने जाए तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए?”

Screenshot 2025 10 08 15 37 20 30 1c337646f29875672b5a61192b9010f9 e1759918158869

अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि एक ओर सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “बेटी को आगे बढ़ाओ” जैसे अभियानों से महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर राज्य की पुलिस एक बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि उन सभी महिलाओं का सवाल है जो न्याय की उम्मीद में शासन-प्रशासन के दरवाजे खटखटाती हैं।

पोस्ट के अंत में ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील की कि लखनऊ पुलिस के उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह का व्यवहार करने से पहले सोचने पर मजबूर हो। उन्होंने खुद को “आपकी पीड़ित बेटी” बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए निष्पक्ष कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *