मऊ पुलिस लाइन में IPS इलामारन को भावभीनी विदाई, एटा में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Share This

मऊ जिले में तैनात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी इलामारन का स्थानांतरण एटा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पद पर कर दिया गया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें पदोन्नति भी मिली है। मंगलवार को मऊ पुलिस लाइन में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

2024 में संभाला था कार्यभार

इलामारन ने 17 फरवरी 2024 को मऊ में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम जनता के बीच भरोसा कायम किया। वे अक्सर बाजारों में पैदल भ्रमण कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते थे और समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास करते थे।

कई कार्यक्रम हुए संपन्न

उनके नेतृत्व में भारत मिलाप, दुर्गा पूजा और ईद जैसे बड़े त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। साथ ही कई जटिल मामलों, जैसे चोरी, लूट और ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा भी किया गया। अनुशासन और संवेदनशीलता के संतुलन के लिए पहचाने जाने वाले इलामारन ने लंबे समय तक ड्यूटी कर अपनी टीम का मनोबल भी ऊंचा बनाए रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *