यूपी पुलिस का एक्शन मोड: मथुरा में एक करोड़ की लूट का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना रही है। हालिया मामला मथुरा से सामने आया है, जहां 29 जुलाई को एक करोड़ रुपये की चांदी लूटने वाले गिरोह के एक मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। कार्रवाई को अंजाम देने वाली मथुरा पुलिस ने न सिर्फ लूटे गए आभूषण बरामद किए, बल्कि फरार अपराधियों के नेटवर्क पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ये है मामला

पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार के अनुसार, चौक बाजार के आभूषण कारोबारी मुकेश चंद सोनी से हुई लूट के मामले में फरह थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया।

मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने हाईवे पर संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से नीरज नामक आरोपी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राहुल घायल अवस्था में पकड़ा गया।

आठ टीमों की मेहनत रंग लाई

29 जुलाई को कारोबारी अपने बेटों के साथ आगरा से मथुरा लौट रहे थे, जब भीमनगर के पास नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लगभग 80 किलो चांदी लूट ली थी। इस लूट के बाद व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रदेशभर में अभियान चलाया।

पुलिस की आठ टीमें आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, भरतपुर और दिल्ली तक सक्रिय रहीं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लूटे गए पूरे एक करोड़ की चांदी बरामद कर ली गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *