UP Police में सीधी भर्ती के 4543 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इस सप्ताह आएगा नोटिफिकेशन

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 4543 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल इन पदों के लिए OTR (One Time Registration) की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें अब तक 2.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

जल्द आरंभ होगी प्रक्रिया

बोर्ड के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह किया जाएगा, जिससे वे आवेदन की तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, ताकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी आगामी भर्तियों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी।

Capture 1

आवेदन से पहले यह ध्यान रखें:

* OTR रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है
* पंजीकरण के बाद ही मुख्य आवेदन फार्म भरा जा सकेगा
* भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
[https://uppbpb.gov.in](https://uppbpb.gov.in) पर नियमित विज़िट करते रहें

परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी अफवाह या असत्य सूचना से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *