UPSIFS में डीजीपी ने किया वर्टिकल इंटरैक्शन कोर्स का शुभारंभ, फॉरेंसिक को बताया जरूरी

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान (UPSIFS) में IPS अधिकारियों के वर्टिकल इंटरैक्शन कोर्स का शुभारंभ किया। इस आयोजन का आयोजन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सौजन्य से किया गया था। इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि आज के समय में पुलिसिंग की पारंपरिक धाराएं बदल रही हैं।

20250728 193237

नई सोच के साथ होगा काम

जानकारी के मुताबिक, साइबर युद्ध के मौजूदा दौर में कानून, तकनीक और फॉरेंसिक पुलिसिंग की बेहद जरूरी कड़ी बन गई है। अपराध के बदलते स्वरूप और जटिल होते डिजिटल माड्यूल के सामने पुलिस बल को भी लगातार खुद को अपडेट करते रहना जरूरी है। वर्टिकल इंटरैक्शन कोर्स के माध्यम से IPS अधिकारियों को नई सोच, बेहतर विधिक समझ और फॉरेंसिक क्षमताओं से लैस किया जा रहा है।

20250728 193235

डीजीपी ने की सराहना

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश सरकार के विजन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की परिकल्पना के अनुरूप स्थापित UPSIFS आज राष्ट्रीय स्तर पर फॉरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

20250728 193239

यहां प्रशिक्षण, अनुसंधान और आधुनिकतम फॉरेंसिक तकनीकों का समावेश हो रहा है, जो आने वाले समय में अपराध नियंत्रण में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस पहल के माध्यम से यूपी पुलिस न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर साइबर और वैज्ञानिक पुलिसिंग की दिशा में एक नई मिसाल कायम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *