यूपी पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह, तीन IPS हुए सेवानिवृत्त

Share This

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया। यह क्षण न केवल उनके शानदार सेवाकाल का प्रतीक रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी छोड़ गया।

अफसरों ने दिया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एडीजी एवं निदेशक, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, लखनऊ, डॉ. जी. के. गोस्वामी, डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, कमला प्रसाद यादव और पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनात एसपी पंकज कुमार पांडेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इन अधिकारियों का योगदान न केवल संगठन बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए अमूल्य रहा है।

ये हैं अफसर

डॉ. जी. के. गोस्वामी वर्ष 1997 में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े और 28 वर्षों से अधिक समय तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं। फॉरेंसिक विज्ञान और जांच प्रणाली में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कमला प्रसाद यादव ने 1994 में प्रांतीय पुलिस सेवा जॉइन की थी। तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण और प्रशासनिक कार्यों में अनुकरणीय भूमिका निभाई।

पंकज कुमार पांडेय 1999 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और 26 वर्षों तक समर्पण और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *