सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सावधान, एक गलती में खाली होगा खाता….दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट

Share This

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत में एलपीजी संकट के रूप में देखने को मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस सिलेंडर लेने के लिए कई शहरों में एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं, जबकि कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस बीच, साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और लोगों को फंसाने के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने अलर्ट किया है कि अगर आपके पास गैस एजेंसी के नाम से सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई कॉल या मैसेज आए, तो सावधान रहें। ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं और जल्दी बुकिंग करने के लिए कहते हैं। वे फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं, जिसमें जल्दी सिलेंडर बुक करने के लिए कहा जाता है।

सावधान रहने के लिए क्या करें?

– सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से बुक करें।
– किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।
– अगर साइबर ठगी से संबंधित मामला सामने आए, तो तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *