Kanpur यूपी में लगातर करप्शन के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मामला कानपुर का है, जहां लग्जरी गाड़ियों के शौकीन पुलिस कांस्टेबल के पास करोड़ों रूपये की संपत्ति मिली है। सिपाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। विभागीय जांच में दिसंबर 2022 को उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके पहले 2019 में शासन ने आए से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश आरोपी सिपाही के खिलाफ दिए थे। अब एक बार फिर से हुए इस खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, 1987 में सिपाही पद पर भर्ती होने वाले श्याम सुशील मिश्रा मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह चकेरी थाने के डी ब्लॉक श्याम नगर में रहता है। आय से अधिक संपत्ति रखने वाला कांस्टेबल बसपा नेता पिंटू सिंह हत्याकांड में आरोपी था। वह बर्खास्त चल रहा है। वह लंबे समय तक भ्रष्टाचार निवारण संगठन में कार्यरत रहा है। खास बात ये है कि खुद भ्रष्टाचार निवारण संगठन में काम करने वाला ये सिपाही करोड़ों के भ्रष्टाचार में लिप्त है।
इसी के चलते, एंटी करप्शन टीम की कानपुर इकाई ने चकेरी थाने में आरोपी बर्खास्त सिपाही सुशील के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सुशील चकरी स्थित जिस मकान में रह रहा है उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रूपये आंकी गई है। हालांकि इसका सर्किल रेट करीब 5 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। इसके अलावा उसने बड़ी संख्या में उन्नाव जिले में जमीन खरीद रखी है। उसने हाल ही में एक पेट्रोल पंप खरीदे जाने की भी डील की है। इसके पहले 2019 में शासन ने आए से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश आरोपी सिपाही के खिलाफ दिए थे।
हत्या के आरोप में हुआ था बर्खास्त
आपको बता दें कि, सिपाही सुशील को बसपा नेता पिंटू सिंगर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद विभागीय जांच में दिसंबर 2022 को उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके पहले 2019 में शासन ने आए से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश आरोपी सिपाही के खिलाफ दिए थे।