Shamli: फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

Share This

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के रजाकनगर गांव में रविवार देर रात पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (32) का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सोमवार को ज्वाइन करनी थी ड्यूटी

नरेंद्र मूल रूप से रजाकनगर का ही निवासी था और इस समय दादरी में 112 डायल पुलिस में तैनात था। कुछ दिन पहले अपने ताऊ के निधन पर वह छुट्टी लेकर गांव आया था। सोमवार को उसे वापस ड्यूटी जॉइन करनी थी।

7 साल पहले हुई थी शादी

करीब सात साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के बसी गांव की कविता से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे मेरठ में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *