यूपी पुलिस मंथन-2025 के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक

Share This

लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित यूपी पुलिस मंथन–2025 के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले सम्मेलन के दूसरे दिन भी कुछ पुलिसकर्मियों को इस सम्मान से नवाजा गया था, जबकि समापन दिवस पर सभी चयनित कर्मियों को पदक प्रदान किए गए।

सीएम ने कहा ये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर दिए गए विजन के अनुरूप तैयार किया गया रोडमैप उत्तर प्रदेश पुलिस को आने वाले समय में एक नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक कार्य और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इनको मिला सम्मान

वर्ष 2022 के लिए प्रभाकर चौधरी (तत्कालीन एसएसपी बरेली), विनय चंद्रा (एडिशनल एसपी, इंटेलिजेंस मुख्यालय), रविंद्र प्रताप सिंह (इंस्पेक्टर, मुरादाबाद), दिनेश कुमार डांडियाल (इंटेलिजेंस, लखीमपुर खीरी) और मनु चौधरी (इंस्पेक्टर, हापुड़) को उत्कृष्ट सेवा के लिए चुना गया।

वर्ष 2023 में शैलेश कुमार पांडे (तत्कालीन एसएसपी मथुरा), विशाल विक्रम सिंह (एडिशनल एसपी, STF लखनऊ), विशाल सांगरी (इंस्पेक्टर, इंटेलिजेंस लखनऊ), मनोज कुमार (हेड कांस्टेबल, STF) और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला कांस्टेबल शैलेश कुंतल को सम्मान मिला।

वर्ष 2024 के लिए अनुराग आर्य (एसएसपी बरेली), विमल कुमार सिंह (डिप्टी एसपी, STF) और अरुण कुमार (हेड कांस्टेबल, बिजनौर) को पदक प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2025 के लिए कृष्ण कुमार (एसपी संभल), प्रमेश शुक्ला (डिप्टी एसपी, STF लखनऊ) और आगरा कमिश्नरेट की महिला कांस्टेबल प्रियंशी प्रजापति को यह सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *