EC ने बदले बंगाल के DGP और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, जानें अब किसी मिली जिम्मेदारी

Share This

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़े तबादले हुए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग ने राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। इस कदम के तहत ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों को हटाया गया है।

निर्वाचन आयोग ने दिया आदेश

निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक और IGP नियुक्त किया गया है। अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही अजय मुकुंद रानाडे को ADG (कानून-व्यवस्था) और नटराजन रमेश बाबू को DG (सुधारात्मक सेवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। पर्वतीय मामलों के पद पर संघमित्रा घोष को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि हटाए गए अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनावी ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

कब होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को उत्तर बंगाल, जंगलमहल और पूर्वी मिदनापुर क्षेत्रों में होगा। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कुल मतदाता लगभग 7.3 करोड़ हैं। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *