यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द: यूपी में 7 मार्च तक सभी पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी पर

Share This

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्मियों की 1 से 7 मार्च तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। यह आदेश राजीव कृष्ण ने जारी किया है। होली के त्योहार को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

डीजीपी ने दिए निर्देश 

डीजीपी मुख्यालय से जारी निर्देश में प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी स्तर पर अवकाश स्वीकृत न किया जाए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि होली के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में आयोजन होते हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त बढ़ाने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के भी निर्देश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *