जन्माष्टमी के लिए मेरठ पुलिस की तैयारी पूरी, DIG कलानिधि नैथानी की निगरानी में बना सुरक्षा प्लान

Share This

मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस सप्ताह धूमधाम से मनाया जाएगा और इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मेरठ परिक्षेत्र में 16 अगस्त को होने वाले त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए 2600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में शामिल होंगे:

* 6 अपर पुलिस अधीक्षक
* 25 क्षेत्राधिकारी
* 84 निरीक्षक
* 581 उपनिरीक्षक
* 797 मुख्य आरक्षी
* 780 आरक्षी
* 412 होमगार्ड/पीआरडी
* पीएसी की एक कंपनी

इन बातों का रखा जाएगा ध्यान:

* विवादित स्थलों पर झांकियों या नई परंपराओं की अनुमति नहीं होगी
* मटकी फोड़ कार्यक्रमों के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम होंगे
* ढीले या क्षतिग्रस्त बिजली के तारों की मरम्मत
* सभी आयोजनों की सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी
* जबरन चंदा वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रदेशभर में निकलेंगी यात्राएं

पुलिस के अनुसार, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में कुल 93 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें से 35 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने अब तक 121 शांति कमेटी बैठकों और 111 विभागीय संवाद सत्रों के जरिए आयोजकों, धर्मगुरुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर शांति व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई है। डीआईजी नैथानी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *