ऑफिसर्स मैस के उद्घाटन से लेकर कैडेट संवाद तक… मेरठ में डीजीपी का दौरा रहा प्रेरणा और प्रबंधन का संगम

Share This

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंगलवार को मेरठ का दौरा किया और पुलिस लाइन में विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवांगुतक कैडेट्स से संवाद स्थापित किया, उनकी तैयारियों को परखा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक कैडेट को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन भी किया।

दिया ये संदेश

डीजीपी का यह दौरा पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा और पुलिसकर्मियों के मनोबल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रित रहा।

20250708 183009

उन्होंने पुलिस लाइन में संचालित हो रहे प्रशिक्षण सत्रों की स्थिति जानी और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया।

20250708 183012

 

वहीं, कैडेट्स से बातचीत के दौरान उन्होंने अनुशासन, दक्षता और सेवा भावना को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

20250708 183009 1

ऑफिसर्स मेस का किया उद्घाटन

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन में निर्मित “ऑफिसर्स मैस” का भी लोकार्पण किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटते हुए इस आधुनिक सुविधा से सुसज्जित भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मैस परिसर का भ्रमण किया और वहां मौजूद आवासीय एवं खानपान से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली।

20250708 183205

मैस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के रुकने के लिए चार वातानुकूलित कमरे बनाए गए हैं, साथ ही उनके स्टाफ के लिए भी रहने की समुचित व्यवस्था की गई है।

20250708 183207

राजीव कृष्ण ने अधिकारियों से बातचीत में कहा कि ऐसी सुविधाएं पुलिस बल को बेहतर कामकाज का माहौल देने में सहायक साबित होंगी। डीजीपी के दौरे से न केवल कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि पुलिस लाइन में बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *