उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। दिन में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब प्रदेश सरकार ने 35 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर दिया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को वर्तमान तैनाती से हटाकर अन्य जिलों में भेजा गया है।
देखें लिस्ट

इसलिए हुए तबादले
इस बड़े स्तर के तबादले को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। शासन का मानना है कि इस बदलाव से जिलों में कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। लगातार हो रहे इन तबादलों से यह साफ है कि सरकार पुलिस विभाग में जवाबदेही और प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठा रही है।