उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की। इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलते हुए प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव किया गया है। जिन प्रमुख जिलों में कप्तानों का तबादला हुआ है, उनमें शाहजहांपुर, रामपुर, फिरोजाबाद, बहराइच और जालौन जैसे संवेदनशील जिले शामिल हैं।
देखें लिस्ट

आदेश में कहा गया ये
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को परिणाम आधारित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कुछ जिलों में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को हटाकर नई ऊर्जा के साथ पुलिसिंग को बेहतर करने की रणनीति अपनाई गई है।