79वें स्वतंत्रता दिवस पर सेवा और समर्पण के लिए बरेली के वर्दीधारी सम्मानित

Share This

 

बरेली। देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस गर्व और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर बरेली पुलिस, एसटीएफ और जेल विभाग के 18 कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक और प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान, न केवल उनकी पेशेवर निष्ठा का प्रतीक होगा, बल्कि स्वतंत्रता दिवस के जज़्बे को भी और प्रबल करेगा।

पुलिस विभाग में स्वर्ण से रजत तक के सम्मान

एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खां को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) से अलंकृत किया जाएगा। दरोगा विपिन कुमार, नवीन कुमार और राजेंद्रपाल सिंह को सिल्वर मेडल, जबकि मुख्य आरक्षी संजय सिंह, विपिन कुमार तिवारी और श्रीकांत दीक्षित को भी रजत पदक मिलेगा।

निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ और दरोगा रामपाल सिंह को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य आरक्षी नंदकिशोर दिवाकर, मनवीर सिंह और अनुज चौधरी को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ मिलेगा।

एसटीएफ के जाबांज़ और जेल विभाग के समर्पित कर्मचारी

एसटीएफ बरेली के आरक्षी चालक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल रामजी लाल और उपनिरीक्षक अमित कुमार को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (रजत) तथा हेड कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से नवाज़ा जाएगा।

जिला जेल के चालक मोतीलाल को ‘प्रशस्ति चिह्न (हीरक)’, सेंट्रल जेल के जेल वार्डर शशिभूषण मलिक को स्वर्ण पदक और हेड जेल वार्डर मान सिंह को ‘रजत पदक’ मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *