Crime
फरार दो महिला आरोपीयों को भेजा गया जेल, पुलिस टीम पर किया था हमला

मेरठ के रूहाशा गांव में गोकशी में वांछित चल रहे आरोपी मुबस्सिर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को जेल भेज दिया है। दरअसल, सोमवार को रूहाशा गांव में दादरी पुलिस चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम पर आरोपी ने अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। वहीं घायल पुलिस टीम का सीएचसी पर उपचार कराया गया था।
आरोपी मुबस्सिर ने कोर्ट में किया सरेंडर
बता दें कि घटना में SI सुखवीर सिंह ने 4 महिलाओं के साथ 14 लोगो को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मामले में मुख्य आरोपी मुबस्सिर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर दौराला किरणपाल सिंह का कहना है कि शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी की पत्नी फैजिया व आरोपी अफजाल की पत्नी सईदा को पुलिस ने हाईवे से धर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया है।
0 Comments
Be the first to comments on this News